Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- पति ने प्रेमिका को घर लाकर पत्नी से मारपीट का आरोप, विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला#


#हरदोई:- टड़ियावां- पति ने प्रेमिका को घर लाकर पत्नी से मारपीट का आरोप, विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला#

#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला पर मारपीट व प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है#

#पीड़िता सुनीता पत्नी नेतराम के अनुसार उसकी शादी को करीब 30 वर्ष हो चुके हैं। आरोप है कि उसके पति के गांव की ही एक महिला से संबंध हैं और इसी बात को लेकर आए दिन उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती है तथा घरेलू खर्च भी नहीं दिया जाता#

#पीड़िता का आरोप है कि 17 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उसका पति उक्त महिला को घर ले आया। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लवकुश समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया#

#महिला का आरोप है कि जाते समय दोनों ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता ने टड़ियावां थाने में तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है#

No comments