#हरदोई:- आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के अभिलेख सत्यापन का अंतिम मौका, 11 सितंबर तक उपस्थित न होने पर निरस्त होगा अभ्यर्थन#
#हरदोई:- आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती के अभिलेख सत्यापन का अंतिम मौका, 11 सितंबर तक उपस्थित न होने पर निरस्त होगा अभ्यर्थन#
#हरदोई: जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त 1176 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेखों के भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में कुल 56 अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया है#
#अभिलेख सत्यापन से छूटे हुए अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट (hardoi.nic.in) पर अपलोड कर दी गई है। पूर्व में इन अभ्यर्थियों को दूरभाष और डाक के माध्यम से भी सूचना भेजी जा चुकी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अंतिम अवसर प्रदान करते हुए संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे 11 सितंबर 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन अवश्य करा लें#
#उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थी अपने अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराते हैं, तो उनका अभ्यर्थन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा। इसके उपरांत उक्त पद पर अभ्यर्थी का कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा#

No comments