#हरदोई:- देवेंद्र यादव ने संभाला तहसीलदार का कार्यभार#
#हरदोई:- देवेंद्र यादव ने संभाला तहसीलदार का कार्यभार#
#हरदोई: देवेंद्र यादव इससे पहले सवायजपुर तहसीलदार न्यायिक के पद पर तैनात थे। आदेश जारी होने के बाद उन्होंने संडीला तहसील पहुंचकर आज तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण कर लिया। देवेंद्र यादव को संडीला का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है#
#बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में पांच तहसीलदारों के निलंबन के बाद प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में संडीला तहसील में भी नई तैनाती की गई है#
#नए तहसीलदार के कार्यभार संभालने के बाद तहसील परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए तहसीलदार का स्वागत किया। अब राजस्व मामलों और तहसील से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में नई व्यवस्था के तहत कामकाज आगे बढ़ेगा#

No comments