#लखनऊ:- यूपी रेरा ने छह जिलों की 12 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी#
#लखनऊ:- यूपी रेरा ने छह जिलों की 12 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी#
#लखनऊ: यूपी- रेरा की 214वीं अथॉरिटी बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। परियोजनाओं में कुल ₹1,663.85 करोड़ का अनुमानित निवेश होगा। इनसे 3,090 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। निवेश और प्रस्तावित इकाइयों के मामले में लखनऊ सबसे आगे रहा, जहां चार परियोजनाओं को मंजूरी मिली। लखनऊ की मंजूर परियोजनाओं में दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। गाजियाबाद में तीन, हापुड़ में दो तथा कानपुर, अयोध्या और प्रयागराज में एक-एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई#

No comments