Breaking News

#लखनऊ:- राज्यसभा चुनाव: सपा के सामने तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त वोटों की चुनौती#


#लखनऊ:- राज्यसभा चुनाव: सपा के सामने तीसरी सीट के लिए अतिरिक्त वोटों की चुनौती#

#लखनऊ: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव की दुंदुभि बज चुकी है। एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के मतों की जरूरत होगी। विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के हिसाब से सपा दो सीट जीतने की ही स्थिति में है, क्योंकि तीसरी सीट जीतने के लिए उसे 16 अतिरिक्त वोट चाहिए#

#इसलिए भाजपा के खाते में 8 सीटों का जाना लगभग तय माना जा रहा है। राज्यसभा की जो 10 सीटें खाली हो रही हैं, उनमें 8 सीटें भाजपा और एक-एक सीट सपा और बसपा की है। बसपा विधानसभा में शून्य है#

#सपा के पास वर्तमान में 97 विधायक हैं। लेकिन, बताते हैं कि सपा अपने साथ 95 को मानकर चल रही है। सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल और जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी व विधायक महाराजी देवी का साथ न उसे पिछले राज्यसभा चुनाव में मिला था और न ही इस चुनाव में मिलने की कोई संभावना है#

No comments