#हरदोई:- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मामलों का निस्तारण#
#हरदोई:- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मामलों का निस्तारण#
#हरदोई: जिले में शनिवार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराकर लोक अदालत को सफल बनाएं#
#सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायाधीश स्मिता गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न मामलों को निस्तारण के लिए लगाया गया है। इसके अलावा आम जनता को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिले की समस्त बैंकों को भी लोक अदालत में शामिल किया गया है। बैंकों की ओर से संबंधित मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं#
#लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल वाद और राजस्व वाद समेत अन्य निस्तारण योग्य मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। ई-चालान का निस्तारण भी कराया जा सकेगा#
#उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से अपने मामले का निस्तारण लोक अदालत में करा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संबंधित लोगों से लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने की अपील की है#

No comments