#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी#
#हरदोई:- मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी परेशानी#
#हरदोई: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में जलभराव की समस्या सामने आई है, जिससे मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।तस्वीरों में रास्ते पर जगह-जगह पानी भरा दिखाई दे रहा है। पानी के बीच ईंटें पड़ी होने से पैदल चलने वालों के साथ बाइक सवारों को भी रास्ता पार करने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण फिसलन और हादसे की आशंका भी बनी हुई है#
#मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हर बारिश के बाद यदि परिसर में इसी तरह पानी जमा होता है तो इससे ड्रेनेज व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए#

No comments