Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- बारिश में खुली विकास की हकीकत! पंडितपुरवा मोहल्ले में घुटनों तक पानी, 15 परिवार घरों में कैद#


#हरदोई:- पिहानी- बारिश में खुली विकास की हकीकत! पंडितपुरवा मोहल्ले में घुटनों तक पानी, 15 परिवार घरों में कैद#

#हरदोई: पिहानी- रोड स्थित ग्राम सभा अनंग बेहटा के पंडितपुरवा मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। मोहल्ले में घुटनों तक पानी भर जाने से करीब 15 घरों के परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों से लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। जलभराव के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं रोजमर्रा का राशन और अन्य जरूरी सामान लाने के लिए भी लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद मोहल्ले में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया है। कई दिनों से पानी भरा होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। गौर करने वाली बात यह है कि पंडितपुरवा मोहल्ला जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और विकास खंड #बावन के अंतर्गत आता है। जिला मुख्यालय के इतने करीब होने के बावजूद जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है#

No comments