#हरदोई:- नई दिल्ली- निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, बीईओ डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार#
#हरदोई:- नई दिल्ली- निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, बीईओ डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार#
#हरदोई: नई दिल्ली- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए हरदोई जिले के संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी को नई दिल्ली में ‘शैक्षिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निपुण भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया#
#सम्मान मिलने पर डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने इसे अपने साथ-साथ पूरी टीम की सामूहिक सफलता बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान उनके लिए और उनकी टीम के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के कर्मठ शिक्षकों, अधिकारियों और पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है। सभी के अथक प्रयास और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी#
#बीईओ डॉ. त्रिपाठी ने इस शानदार सफर में साथ देने वाले सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए आगे भी इसी तरह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर हरदोई के शिक्षा अधिकारी को मिले इस सम्मान से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है#

No comments