#हरदोई:- बघौली- में 15 वर्षीय किशोरी की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी#
#हरदोई:- बघौली- में 15 वर्षीय किशोरी की मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी#
#हरदोई: बघौली- क्षेत्र के लोकवापुर मजरा धन्या गांव में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान मिनाक्षी पुत्री स्वर्गीय अजय, निवासी पहाड़पुर मजरा बरौली, थाना बघौली, जनपद हरदोई के रूप में हुई है#
#प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनाक्षी अपनी मां की पूर्व में मृत्यु हो जाने के बाद अपने मामा विकास पुत्र लल्लू निवासी धन्या मजरा लोकवापुर के घर रह रही थी। मृतका के पिता अजय दूसरी शादी करने के बाद पंजाब में रहते हैं। रविवार 20 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे मृतका के मामा विकास खेत से अपने घर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने अपनी भांजी को कमरे के अंदर छत के कुंडे से धोती के सहारे फांसी लगाए हुए देखा#
#किशोरी की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के संबंध में मृतका के मामा विकास ने थाना बघौली पहुंचकर हस्ताक्षरयुक्त लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपा। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बघौली में सूचना फौती दर्ज की गई। रोजनामचा के अनुसार, सूचना 20 सितंबर 2026 को दोपहर 2:21 बजे दर्ज की गई#

No comments