#हरदोई:- शांति और सौहार्द का संदेश लेकर सड़कों पर निकलेगा कारवाँ, 21 सितंबर को हरदोई में आयोजन#
#हरदोई:- शांति और सौहार्द का संदेश लेकर सड़कों पर निकलेगा कारवाँ, 21 सितंबर को हरदोई में आयोजन#
#हरदोई: मानवता में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से विश्व शांति दिवस के अवसर पर 21 सितंबर को हरदोई शहर में शांति मार्च निकाला जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित होने वाले मार्च में विश्व शांति दूत एवं विश्व शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत महाराज के अनुयायी शामिल होंगे#
#आयोजक के इवेंट मैनेजर एवं पत्रकार पीके गुप्ता ने बताया कि शांति मार्च की शुरुआत सुबह 10:30 बजे नगर के शहीद उद्यान, कंपनी बाग से होगी। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना करेंगे। शांति मार्च कंपनी बाग से शुरू होकर डीएम चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा और हॉस्पिटल रोड होते हुए पुलिस लाइन के सामने से जिंद पीर चौराहा पहुंचेगा। इसके बाद पुलिस चौकी रेलवेगंज के सामने से पीएनबी रोड, सर्कुलर रोड और लखनऊ चुंगी होते हुए लखनऊ रोड स्थित एसआरजे लॉन पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा#
#समापन कार्यक्रम में प्रेम रावत के वीडियो संदेश के माध्यम से शांति का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच शांति, सौहार्द और मानवता का संदेश पहुंचाना है#

No comments