#हरदोई:- नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचा स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों ने लिया कचरा प्रबंधन का संकल्प#
#हरदोई:- नुक्कड़ नाटक से गांव-गांव पहुंचा स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों ने लिया कचरा प्रबंधन का संकल्प#
#हरदोई: स्वच्छ गांव और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विकास खंड #कछौना की ग्राम पंचायत हथौड़ा व कटियामाऊ तथा विकास खंड #बेहंदर की ग्राम पंचायत हसनापुर व अकबरपुर ताल्हु में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया#
#गॉस्पेल संस्था एवं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम में कलाकारों ने मनोरंजक और संदेशपरक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के फायदे बताए। गीले कचरे से जैविक खाद बनाने तथा सूखे कचरे को अलग एकत्र कर पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग के लिए देने की अपील की गई। नुक्कड़ नाटक के दौरान खुले में कूड़ा फेंकने और कचरा जलाने से होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी को जरूरी बताया#
#कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। गॉस्पेल संस्था के परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार, अनिमेष, प्रफुल्ल अवस्थी और राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कचरे को अलग-अलग एकत्र करने तथा खुले में कूड़ा फेंकने और जलाने से बचने का संकल्प लिया#

No comments