#झांसी:- यात्रा वृत्तांत (2) शुरू होने जा रही है बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की विकास यात्रा#
#झांसी:- यात्रा वृत्तांत (2) शुरू होने जा रही है बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की विकास यात्रा#
#झांसी: 25 सितंबर से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) भी अपनी भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित करेगा। बीते 9 सितंबर को झांसी पहुंचने पर हमने सबसे पहले बीडा के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में दस्तक दी। यह कार्यालय झांसी शहर के तालपुरा स्थित किसान बाजार में है।बीडा की स्थापना तीन वर्ष पहले 14 सितंबर 2023 को उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 के अंतर्गत की गई थी।तीन वर्ष में इस प्राधिकरण ने अपने स्थापना के उद्देश्यों की दिशा में कितनी दूरी तय की है?झांसी ऐतिहासिक और पुराना शहर है। यहां एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में चल रहे बीडा के कार्यालय को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगा कि हम दिल्ली या नोएडा में नहीं हैं। अपने कक्ष में भेंट के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजय खत्री ने बताया कि स्थापना के साथ राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा प्राधिकरण को भूमि अधिग्रहण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए का कोष आवंटित किया गया था जिससे अभी तक 29000 एकड़ भूमि प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत की जा चुकी है। इस प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र झांसी जिले की झांसी तहसील के 33 राजस्व गांव हैं जिनकी कुल 56,662 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस प्राधिकरण को ग्रीनफील्ड एकीकृत औद्योगिक नगर विकसित करने के लिए इसी वर्ष जून में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को अनापत्ति मिल गई है और 2045 तक के लिए तैयार किया गया मास्टर प्लान राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। श्री खत्री ने बताया कि मास्टर प्लान स्वीकृत होने पर प्राधिकरण विकास कार्यों की शुरुआत करेगा परंतु यहां उद्योग लगाने के लिए कई बड़े औद्योगिक समूह कतार में लग गए हैं। बुंदेलखंड की पथरीली भूमि पर भविष्य के एक और नोएडा जैसे एकीकृत औद्योगिक शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्राधिकरण ने सबसे पहली आवश्यकता भूमि कोष तैयार कर लिया है। अब प्रतीक्षा है तो पहली ईंट लगने की। क्रमश#

No comments