Breaking News

#लखनऊ:- चीनी मांझे से हाईकोर्ट के विधि अधिकारी की नाक कटी, टांके लगे, कोर्ट से घर वापस आते समय हुए थे चाइनीज मांझे से घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई#


#लखनऊ:- चीनी मांझे से हाईकोर्ट के विधि अधिकारी की नाक कटी, टांके लगे, कोर्ट से घर वापस आते समय हुए थे चाइनीज मांझे से घायल, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई#

#लखनऊ: सिटी स्टेशन के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार वकील जख्मी हो गए#

#वह गणेश उत्सव में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। इलाज होने के बाद पीड़ित ने बुधवार को वजीरगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है#

#ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी *राघवेंद्र कुमार द्विवेदी* हाईकोर्ट में राज्य विधि अधिकारी के पद पर तैनात हैं#

#राघवेंद्र के मुताबिक 14 सितंबर की शाम करीब सवा चार बजे वह हाईकोर्ट से अपने घर लौट रहे थे#

#इसी दौरान सिटी स्टेशन के पास प्रतिबंधित चाइना मांझा अचानक उनके चेहरे पर फंस गया#

#मांझे की चपेट में आने से उनकी नाक गंभीर रूप से कट गई। वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़े। अधिक खून निकलने लगा। इससे स्थिति चिंताजनक हो गई#

#बलरामपुर में चला इलाज- हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने तुरंत ही उनको बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में राघवेंद्र की नाक पर टांके लगाए गए#

#प्राथमिक इलाज दिया गया। ठीक होने के बाद बुधवार को उन्होंने इस मामले में वजीरगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है#

#बिक्री के बावजूद बिक रहा है चाइनीज मांझा#

#राघवेंद्र ने कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री और खरीद पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद भी बिक्री जारी है#

#मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कोई अन्य मांझे की चपेट में आकर घायल न हो#

#वजीरगंज इंस्पेक्टर "राजेश त्रिपाठी" ने बताया कि पतंग उड़ाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है#

#ऑनलाइन माध्यम से पहुंच रहा चायनीज मांझा#

#प्रतिबंधित चाइनीज और नायलॉन मांझा मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यमों. सोशल मीडिया ग्रुप और कुछ अनाधिकृत, छुपे हुए चैनलों के जरिए पहुंच रहा है#

#सूत्रों के मुताबिक स्थानीय खुदरा दुकानदार दुकानों पर इसकी गारों में यह सीधे तौर पर बिक्री से इनकार करते हैं#

#पुलिस की सख्ती से बाजारों में यह नहीं मिलता है। हालांकि अवैध सप्लाई चेन और कोरियर या ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए यह शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच जाता है#

#सआदतगंज, चौक, यहियागंज, ठाकुरगंज आदि में खतरनाक धागे की अवैध तस्करी गुप्त रूप से की जाती है#

#पहले भी हुई घटनाएं#

- 09 फरवरी 2026 : कुड़िया घाट ठाकुरगंज में युवक जख्मी हुआ#

- 12 फरवरी 2026 : गोमतीनगर के हैनीमेन क्रॉसिंग पर डॉ. सुरभि घायल हुईं#

- 25 फरवरी 2026: डॉ. दीपक गुप्ता चरक चौराहे पुल पर मांझे की चपेट में आ गए#

- 04 सितंबर 2025 : चौपटिया इलाके में व्यापारी आसिम मार्शल चाइनीज मांझे की चपेट में घायल हो गए थे#

No comments