Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- में कथित जानलेवा हमले को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल 3 सितंबर को पहुंचेगा हरदोई#


#हरदोई:- सवायजपुर- में कथित जानलेवा हमले को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल 3 सितंबर को पहुंचेगा हरदोई#

#हरदोई: सवायजपुर- विधानसभा क्षेत्र में एक परिवार पर कथित जानलेवा हमले के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने जांच और पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल 3 सितंबर 2026 को हरदोई पहुंचेगा। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सवायजपुर निवासी श्रीमती रजनी पाल एवं जागेश्वर पाल पर सत्ताधारी पार्टी के विधायक के भतीजे और उनके साथियों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया#

#सपा की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने आरोपित दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले की जानकारी लेने और पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल सवायजपुर पहुंचेगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल घटना की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा#

#प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में शराफत अली, डॉ. राजपाल कश्यप, शकील नदवी, पूर्व सांसद उषा वर्मा, सुरेश पाल, पद्मराग सिंह ‘पम्मू’, डॉ. अरुण मोर्य, अजय पाल सिंह, प्रदीप कुशवाहा, मनोज पाल, चन्द्रशेखर पाल, गंगा शंकर पाल और विजय बाबू बाजपेई समेत 13 सदस्य शामिल रहेंगे। सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ने की संभावना है#

No comments