Breaking News

#हरदोई:- बारिश से कच्चे मकान पर मंडराया खतरा, परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार#


#हरदोई:- बारिश से कच्चे मकान पर मंडराया खतरा, परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार#

#हरदोई: जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत नोनखारा में एक कच्चा और जर्जर मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। मकान के कभी भी धराशायी होने की आशंका को देखते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्राम पंचायत नोनखारा, विकास खंड सांडी, तहसील सवायजपुर निवासी राम गुलाम राठौर का मकान कच्चा एवं जर्जर स्थिति में बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण मकान की हालत और खराब हो गई है, जिससे परिवार के सामने जान-माल की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है#

#परिवार की ओर से उपजिलाधिकारी, सवायजपुर को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की गई है। प्रार्थना-पत्र में संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर मकान और परिवार की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जांच रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। परिवार ने बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान, राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है#

No comments