Breaking News

#हरदोई:- पुलिस चौकी प्रताप नगर चौराहा से महज 300 मीटर दूर दिनदहाड़े धड़ल्ले से मिट्टी खनन#


#हरदोई:- पुलिस चौकी प्रताप नगर चौराहा से महज 300 मीटर दूर दिनदहाड़े धड़ल्ले से मिट्टी खनन#

#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी प्रताप नगर से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर झरोइया गांव में पिछले कई दिनों से कथित रूप से दिनदहाड़े धड़ल्ले से मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खनन का यह कार्य खुलेआम चल रहा है, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, चौकी क्षेत्र में कई दिनों से टैक्टर हाइड्रा मशीनों के जरिए मिट्टी की खुदाई कर उसे अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा है। खास बात यह है कि जिस स्थान पर कथित रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है, वह पुलिस चौकी प्रताप नगर से महज लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित बताया जा रहा है। इसके बावजूद दिन के उजाले में चल रहे इस कार्य पर प्रभावी रोक न लगना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी खनन के चलते खेतों और सरकारी ग्राम समाज के भू-भाग का स्वरूप प्रभावित हो रहा है। बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाले जाने से जमीन की गहराई बढ़ने के साथ भविष्य में जलभराव और अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, खनन में लगे वाहनों के आवागमन से आसपास के रास्तों पर भी मिट्टी फैलने और आवागमन प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मिट्टी खनन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है तो उसकी जांच होनी चाहिए कि निर्धारित स्थान, मात्रा और नियमों के अनुरूप ही खनन किया जा रहा है या नहीं। वहीं यदि बिना अनुमति खनन किया जा रहा है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए#

#पुलिस चौकी के बेहद नजदीक कथित रूप से दिनदहाड़े चल रहे मिट्टी खनन ने पुलिस, राजस्व और खनन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए मौके की जांच कराने, खनन की अनुमति और अभिलेखों की जांच करने तथा यदि खनन अवैध पाया जाए तो तत्काल कार्रवाई की मांग की है#

#अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में मौके पर जांच कराकर मिट्टी खनन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करता है या फिर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा यह कथित खनन इसी तरह जारी रहता है#

No comments