Breaking News

#हरदोई:- रेलवे यार्ड में मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, शिनाख्त नहीं#


#हरदोई:- रेलवे यार्ड में मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, शिनाख्त नहीं#

#हरदोई: रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है#

#जीआरपी प्रभारी अभिषेक कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत ट्रेन संख्या 22355 की चपेट में आने से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है#

#पुलिस के अनुसार महिला के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी आसपास के क्षेत्रों और थानों से संपर्क कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव को पंचनामा भरकर मर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है#

No comments