#हरदोई:- बेनीगंज- स्कूल से 400 मीटर दूर दो शिक्षामित्रों से सोने की चेन लूटी#
#हरदोई:- बेनीगंज- स्कूल से 400 मीटर दूर दो शिक्षामित्रों से सोने की चेन लूटी#
#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े दो महिला शिक्षामित्रों के गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात प्राथमिक विद्यालय लालपुर से करीब 400 मीटर दूर लालपुर मजरा नगवां मोड़ के पास हुई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि कोथावां निवासी कीर्ति देवी बाजपेई और पूनम तिवारी प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं#
#बुधवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य समाप्त करने के बाद दोनों पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और लालपुर मोड़ के पास झपट्टा मारकर दोनों के गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरियावां और बेनीगंज कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित शिक्षामित्रों से जानकारी ली#
#पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के संभावित रास्तों पर भी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।दिनदहाड़े विद्यालय के पास हुई लूट की घटना से शिक्षकों और शिक्षामित्रों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटी गई चेन बरामद करने की मांग की है। साथ ही विद्यालय क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है#

No comments