Breaking News

#हरदोई:- 11 सितंबर को बैंक हड़ताल होगी, वार्ता विफल#


 #हरदोई:- 11 सितंबर को बैंक हड़ताल होगी, वार्ता विफल#

#हरदोई: 5- दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित 11 सितंबर 2026 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के संबंध में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष सुलह प्रक्रिया जारी रही। मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के समक्ष सुलह वार्ता आयोजित की गई थी। वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर कोई निर्णायक सहमति नहीं बन सकी और वार्ता अनिर्णीत रही#

#सरकार तथा वित्तीय सेवा विभाग की ओर से भी ऐसा कोई ठोस एवं अनुकूल आश्वासन प्राप्त नहीं हुआ, जिसके आधार पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) अपने घोषित आंदोलन को स्थगित करने पर विचार कर सके। लगातार दो दिनों तक चली सुलह प्रक्रिया के बावजूद जब 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह के संबंध में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है, तब 11 सितंबर 2026 की राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय बैंक हड़ताल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। हड़ताल को स्थगित करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है#

#यूएफबीयू की ओर से इस संबंध में विस्तृत परिपत्र शीघ्र जारी किया जाएगा। सभी घटक यूनियनों एवं बैंक कर्मचारियों तथा अधिकारियों से हड़ताल की सफलता के लिए पूर्ण एकता, अनुशासन और व्यापक लामबंदी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है#

#5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग बैंक कर्मचारियों के बेहतर कार्य-जीवन संतुलन, मानवीय कार्य परिस्थितियों तथा आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था के अनुरूप कार्य संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण मांग है। लंबे समय से लंबित इस मांग पर अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्पष्ट निर्णय और निश्चित समय-सीमा अपेक्षित है। 11 सितंबर 2026 की बैंक हड़ताल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी#

No comments