Breaking News

#हरदोई:- दधि उत्सव में बजा ‘डिंपल यादव जीत गईं’गाना के विरोध में जमकर चले लाठी-डंडे, 45 लोगों पर एफआएआर#


#हरदोई:- दधि उत्सव में बजा ‘डिंपल यादव जीत गईं’गाना के विरोध में जमकर चले लाठी-डंडे, 45 लोगों पर एफआएआर#

#हरदोई: अतरौली थानाक्षेत्र में दधि उत्सव का माहौल उस वक्त अचानक हंगामे में बदल गया जब कार्यक्रम में ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। गाना बजाने पर आपत्ति जताने के बाद मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले में पांच नामजद और 40 अज्ञात लोगों समेत कुल 45 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ गांव का है#

#रेहरियामऊ निवासी देशराज के मुताबिक, 10 सितंबर की रात गांव के जगदीश यादव के यहां दधि उत्सव का आयोजन था। वह रंजीत, सचिन और अरुण के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में चार महिलाएं नृत्य कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान ‘मैनपुरी ने साथ निभाया, डिंपल यादव जीत गईं’ गाना बार-बार बजाया जा रहा था। देशराज ने वहां कृष्ण भगवान का गाना बजाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने देशराज के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि कार्यक्रम के आयोजक के हिसाब से ही गाने बजेंगे#

#इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देशराज का आरोप है कि राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा समेत उनके परिजनों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में घायल रंजीत और अरुण का उपचार कराया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है#

No comments