Breaking News

#हरदोई:- में एसपी का बड़ा एक्शन, तीन दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड#


#हरदोई:- में एसपी का बड़ा एक्शन, तीन दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड#

#हरदोई: में पुलिस विभाग में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दरोगा और एक फॉलोअर समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सभी के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। एक साथ चार पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बेहटा गोकुल थाने में तैनात दरोगा मोहित कुमार को सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है#

#वहीं कोतवाली देहात में तैनात दरोगा सभा नारायण सिंह पर कई लोगों से मोटी धनराशि हड़पने के आरोप हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ बाराबंकी और एटा जिले में पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। बिना किसी छुट्टी या सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के मामले में भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है#

#शाहाबाद थाने में तैनात दरोगा दृगपाल सिंह गौर पर भी काम में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश-निर्देशों की अनदेखी करने के आरोप लगे। इसके साथ ही आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया#

#वहीं सुरसा थाने में तैनात फॉलोअर शुभम गंगवार पर शराब के नशे में आम जनता के साथ सरेराह गाली-गलौज और बदतमीजी करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कार्रवाई के साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि जनता के साथ अभद्र व्यवहार और ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा#

No comments