#कानपुर:- में 5 अक्टूबर से बेबी गेम्स 2026, 5 हजार से अधिक बच्चे लेंगे हिस्सा#
#कानपुर:- में 5 अक्टूबर से बेबी गेम्स 2026, 5 हजार से अधिक बच्चे लेंगे हिस्सा#
#कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम में 5 से 10 अक्टूबर तक बेबी गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग और क्रीड़ा भारती के समर्थन से आयोजित इस छह दिवसीय खेल आयोजन में 3 से 8½ वर्ष तक के बच्चे हिस्सा लेंगे#
#प्रतियोगिता में बच्चों को तीन आयु वर्गों में बांटा गया है। एथलेटिक्स के साथ फुटबॉल, बैडमिंटन, तैराकी, जिम्नास्टिक, योग, कराटे, ताइक्वांडो, क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो सहित कई खेल शामिल हैं। प्रत्येक बच्चे के लिए अधिकतम पांच खेलों में भाग लेने की अनुमति होगी और प्रति खेल पंजीकरण शुल्क ₹250 रखा गया है#
#आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 5,000 से अधिक बच्चों के भाग लेने और करीब 10,000 लोगों की फुटफॉल की उम्मीद है। करीब 450 स्कूलों के जुड़ने की संभावना है। बच्चों को मेडल व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, जबकि आयोजन में ‘गज्जू’ हाथी को शुभंकर बनाया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से खेलों के प्रति रुचि विकसित करना और भारत के 2036 ओलंपिक विजन में योगदान देना है#

No comments