#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे और दामाद की मौत#
#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार मां-बेटे और दामाद की मौत#
#हरदोई: में कोतवाली शहर क्षेत्र के बावन रोड पर समुदा गांव के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरदोई की ओर से आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे और बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से जुड़े थे और मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया#
#लोनार थाना क्षेत्र के भुवनपुरवा निवासी सोहेल पुत्र सर्वेश (20) अपनी मां गुड्डी पत्नी सर्वेश (50) और बहनोई रमेश कुमार (35) निवासी रामापुर छैया,थाना लोनार के साथ बाइक से हरदोई मेडिकल कॉलेज जा रहा था। बताया गया कि सोहेल की बहन कामिनी की डिलीवरी होनी थी। इसी वजह से तीनों बाइक से मेडिकल कॉलेज के लिए निकले थे। परिवार को क्या पता था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ऐसा हादसा उनका इंतजार कर रहा है#
#बावन रोड पर समुदा गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है।वहीं कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया#

No comments