Breaking News

#हरदोई:- 50 हजार का इनामी बदमाश अंकुर गिरफ्तार, ज्वैलर परिवार को बंधक बनाकर की थी डकैती#


#हरदोई:- 50 हजार का इनामी बदमाश अंकुर गिरफ्तार, ज्वैलर परिवार को बंधक बनाकर की थी डकैती#

#बुलंदशहर: अनूपशहर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी इटावा का रहने वाला है और उसके खिलाफ लूट, डकैती व अपहरण समेत 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं#

#आरोप है कि अंकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ज्वैलर के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अनूपशहर क्षेत्र से अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है#

No comments