#सीतापुर:- युवक ने AI से खुद को बनाया डीएम, इंस्टाग्राम पर लोड किया वीडियो#
#सीतापुर:- युवक ने AI से खुद को बनाया डीएम, इंस्टाग्राम पर लोड किया वीडियो#
#सीतापुर: सोशल मीडिया पर सीतापुर के DM ऑफिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया है, जिसमें शिवभगवान नाम का युवक DM की कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने कथित तौर पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यालय और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल वीडियो को लेकर वास्तविकता और इसे बनाने के उद्देश्य की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में एसपी ने साइबर थाना पुलिस को जाँच के निर्देश दिए हैं#

No comments