Breaking News

#लखनऊ:- में 7 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड ARM से 14 लाख की ठगी#


#लखनऊ:- में 7 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड ARM से 14 लाख की ठगी#

#लखनऊ: साइबर ठगों ने रिटायर्ड ARM बैकुंठ नाथ मिश्र को सात दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखकर करीब 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि ठगों ने खुद को CBI और पुलिस अधिकारी बताया और आधार कार्ड से सिम जारी होने के साथ मनी लॉन्ड्रिंग तथा पाकिस्तान से पैसे आने का आरोप लगाया#

#ठगों ने कार्रवाई का डर दिखाते हुए पुलवामा मामले में नाम आने की धमकी दी और जाली वारंट भी भेजा। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग पर लगातार निगरानी रखी गई#

#डर के चलते रिटायर्ड ARM ने अपनी 9 लाख रुपये की FD और 5 लाख रुपये की MIS तुड़वाकर ठगों द्वारा बताए गए खातों में रकम भेज दी। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है#

No comments