#हरदोई:- बिलग्राम- शराबी पति पर मारपीट का आरोप, थाने में सुनवाई न होने पर महिला पहुंची SP दरबार#
#हरदोई:- बिलग्राम- शराबी पति पर मारपीट का आरोप, थाने में सुनवाई न होने पर महिला पहुंची SP दरबार#
#हरदोई: बिलग्राम- क्षेत्र के ग्राम झंडी पुरवा निवासी एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और दहेज में फोर व्हीलर की मांग को लेकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है#
#पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में रिंकी पत्नी गयासिंह निवासी ग्राम झंडी पुरवा, थाना बिलग्राम ने बताया कि उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व गयासिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में आए दिन उसके व उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता है#
#पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया है और दहेज में फोर व्हीलर की मांग कर रहा है। पीड़िता के अनुसार पति कहता है कि "जब तुम्हारी मां फोर व्हीलर दे दे तब फोन करना, तभी विदा कराके घर ले जाऊंगा।"पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है और उसकी मां आर्थिक रूप से कमजोर है, जिसके कारण फोर व्हीलर देना संभव नहीं है। पीड़िता करीब एक वर्ष से मायके में रहने को मजबूर है#
#प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने पूर्व में थाना बिलग्राम में शिकायत की थी, लेकिन वहां एक पुलिसकर्मी द्वारा उसके साथ कथित रूप से अभद्रता की गई और शिकायत से पीछे हटने के लिए डराया- धमकाया गया#
#पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा खुद व अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग की है#

No comments