Breaking News

#हरदोई:- विकास की राह देखता गाँव! जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर गांव के विकास के दावों की खुली/ पोल#


#हरदोई:- विकास की राह देखता गाँव! जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर गांव के विकास के दावों की खुली/ पोल#

##हरदोई: जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रारा का मजरा मोहनपुरवा आज भी बुनियादी विकास की राह देख रहा है। एक तरफ जहां सरकार गांव-गांव पक्की सड़कों और बेहतर नागरिक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मोहनपुरवा के ग्रामीण आज भी कीचड़युक्त रास्तों और बदहाली के बीच जीने को मजबूर हैं। आजादी के दशकों बाद भी गांव में चलने लायक एक अदद पक्की सड़क न होना, प्रशासनिक अनदेखी और खोखले दावों को बयां कर रहा है#

#ब्लॉक बावन का यह मजरा #विकास से मीलों दूर#

#तहसील, जिला मुख्यालय और बावन ब्लॉक के इतने करीब होने के बावजूद मोहनपुरवा में विकास के नाम पर सिर्फ वादाखिलाफी हुई है। गांव की अंदरूनी गलियों से लेकर मुख्य रास्तों तक पर कीचड़ का साम्राज्य है। नालियों का उचित प्रबंध न होने के कारण जलजमाव बना रहता है, जिससे हर रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। ग्रामीण रोजाना इस कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं#

#स्कूली बच्चों और मरीजों के लिए #आफत बना रास्ता#

#सड़क की इस दुर्दशा के कारण सबसे अधिक मुसीबत स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इस कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर एम्बुलेंस या अन्य वाहन का अंदर आना नामुमकिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर जनता के साथ सरासर धोखा किया गया है#

#ग्रामीणों का #आक्रोश#

#जिला मुख्यालय हमारे गांव से महज 7 किलोमीटर दूर है, फिर भी हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव जीतते ही गायब हो जाते हैं। कीचड़ में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्राम पंचायत रारा के इस मजरे में फैली बदहाली को लेकर अब स्थानीय निवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बावन ब्लॉक प्रशासन और जिला प्रशासन ने जल्द ही मोहनपुरवा की सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया, तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे#

No comments