Breaking News

#हरदोई:- मार्च से वेतन रोके जाने का आरोप, सहायक अध्यापक ने डीएम से लगाई गुहार#


#हरदोई:- मार्च से वेतन रोके जाने का आरोप, सहायक अध्यापक ने डीएम से लगाई गुहार#

#भ्रष्टाचार, मिड-डे-मील कुप्रबंधन और बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने पर उत्पीड़न का लगाया आरोप#

#हरदोई: विकासखंड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मार्च 2026 से वेतन रोके जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करते हुए वेतन एवं एरियर का भुगतान कराए जाने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में विनोद कुमार ने बताया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं और विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि विद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं, मिड-डे-मील कुप्रबंधन और अवैध बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाने के बाद से उन्हें लगातार मानसिक, आर्थिक एवं जातीय उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है#

#उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च 2026 से उनका वेतन रोक दिया गया है। उनका कहना है कि निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होने के बावजूद उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विनोद कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी दावा किया है कि माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा जुलाई माह में वेतन बहाली से संबंधित आदेश पारित किया गया था, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। उनका आरोप है कि बिना उनका पक्ष सुने पुनः एकतरफा निलंबन की कार्रवाई की गई#

#सहायक अध्यापक ने बताया कि वे पिछले करीब एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार हैं और वेतन नहीं मिलने के कारण दवाइयों तक के लिए आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपनी चिकित्सीय एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए मार्च 2026 से अवरुद्ध वेतन व एरियर का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है#

No comments