#लखनऊ:- सेवा संकल्प अभियान' बना जन-आंदोलन: यूपी के 75 जिलों में जलाए गए 5.90 करोड़ दीये, रक्तदान और फल वितरण से दिखी सेवा की मिसाल#
#लखनऊ:- सेवा संकल्प अभियान' बना जन-आंदोलन: यूपी के 75 जिलों में जलाए गए 5.90 करोड़ दीये, रक्तदान और फल वितरण से दिखी सेवा की मिसाल#
#लखनऊ: में राज्यव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जनसेवा और समर्पण की एक अनोखी मिसाल कायम हुई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनभागीदारी के साथ चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत एक ओर जहां 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में रिकॉर्ड 5 करोड़ 90 लाख दीये प्रज्वलित किए गए, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सशक्तीकरण के मोर्चे पर भी बड़े पैमाने पर कार्य हुए#
#अभियान के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने और मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 354 रक्तदान शिविरों का विशाल आयोजन किया गया। इन शिविरों में 8,323 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। इसके अलावा, एक मानवीय पहल के तहत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 73,959 मरीजों को फल वितरित किए गए#
#श्रम और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के तहत प्रदेश के 12,271 कारीगरों और श्रमिकों को टूलकिट का वितरण किया गया, जिससे स्थानीय हुनरमंदों के सशक्तीकरण को नई दिशा मिली। रक्तदान, मरीज सेवा से लेकर श्रमिकों के आर्थिक संबल तक, इस अभियान ने प्रदेशभर में सेवा और समर्पण के संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है#

No comments