#हरदोई:- के ऐश नवलानी का बड़ा धमाका, उत्तराखंड प्रीमियर लीग में चयन#
#हरदोई:- के ऐश नवलानी का बड़ा धमाका, उत्तराखंड प्रीमियर लीग में चयन#
#हरदोई: की मिट्टी से निकली क्रिकेट प्रतिभा अब बड़े मंच पर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाएगी। प्रो क्रिकेट एकेडमी, हरदोई के होनहार युवा क्रिकेटर ऐश नवलानी का चयन उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे सत्र के लिए पिथौरागढ़ हरिकेन्स टीम में हुआ है। ऐश के चयन की खबर मिलते ही परिवार, प्रो क्रिकेट एकेडमी और हरदोई के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद मिली यह उपलब्धि उनके क्रिकेट सफर में एक अहम पड़ाव मानी जा रही है#
#हरदोई: में जन्मे ऐश नवलानी ने उत्तराखंड में पढ़ाई पूरी करने के साथ क्रिकेट के जुनून को भी लगातार आगे बढ़ाया। लखनऊ, दिल्ली समेत विभिन्न शहरों और राज्यों में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उन्होंने हिस्सा लिया और लगातार रन बनाकर अपनी पहचान मजबूत की। ऐश दाहिने हाथ के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं और तेज गति से रन बनाने के साथ विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके क्रिकेट सफर में माता-पिता संजय नवलानी और हेमा नवलानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। परिवार ने हर उतार-चढ़ाव में उनका हौसला बढ़ाया और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया#
#ऐश की इस सफलता पर प्रो क्रिकेट एकेडमी, हरदोई के संचालक अभिषेक गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि ऐश की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने ऐश के माता-पिता को भी शुभकामनाएं दीं। ऐश नवलानी का यह चयन सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि हरदोई के उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। मेहनत अगर लगातार जारी रहे तो हरदोई की प्रतिभा भी बड़े क्रिकेट मंच पर अपनी पहचान बना सकती है। ऐश नवलानी ने इसे साबित कर दिखाया है#

No comments