#लखनऊ:- 818 अभ्यर्थियों को कल मिलेगी नौकरी की सौगात, सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र#
#लखनऊ:- 818 अभ्यर्थियों को कल मिलेगी नौकरी की सौगात, सीएम योगी देंगे नियुक्ति पत्र#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को कल नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए लोकभवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे#
#कार्यक्रम में स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें एक्स-रे टेक्नीशियन के 357 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक सहित अन्य पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न पदों पर चयनित 404 अन्य अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र मिलने हैं। कार्यक्रम के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति की औपचारिक सौगात दी जाएगी#

No comments