Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन#


#हरदोई:- सवायजपुर- समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन#

#हरदोई: सवायजपुर- विधानसभा के रूपापुर चौराहे पर पीडीए महापंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में हरदोई जिले के प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि ये मौजूद सरकार पिछड़े, दलितों, शोषितों को छलने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे पीडीए समाज को एक होने की जरूरत है। पूर्व सांसद Usha Verma ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ये सरकार जो अभी कुछ दिन पहले कह रही थी कि गाड़ी कम चलायें तेल बचाएं और अब कहें कि दीपक जलाकर जन्मदिन मनाएं ऐसी सरकार को जनता जान चुकी है और सपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है#

#पूर्व जिलाध्यक्ष Padamrag Singh Yadav ने कहा कि हमारी विधानसभा में नामांकन कोई भी हो लेकिन हम सब मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजूट हैं एवं भाजपा को यहां से हराकर भेजेंगे, उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लोगों को दिल बड़ा करके कुशवाहा समाज एवं अन्य पीडीए के लोगों की लड़ाई लड़कर सम्मान बचाने का काम करना है। डा. अरुण मौर्या ने कहा कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है बेहाल है और सरकार विकास की बात करती है। प्रदीप कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुए सभी को मिलकर लड़ने का संकल्प लिया। पूर्व प्रमुख जगमोहन राजपूत ने कहा कि हम लोगों ने जो पहले भूलकर इन धोकेबाज झूठे लोगों को मौका दिया था उन्होंने सबका साथ सबका विकास की जगह सबका विनाश करने का काम किया है हमको अब अपनी भूल सुधारना है#

#कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा वर्मा पूर्व सांसद, रिजवान खां चेयरमैन पाली, रहमत अली मोनू जिलाउपाध्यक्ष, नागेंद्र मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, विजयबाबू बाजपेई विधानसभा अध्यक्ष, धर्मबीर यादव जिला उपाध्यक्ष, विक्रम कुशवाहा, रजनीश पाल, विजय कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, विजय कुशवाहा पाली विजय कश्यप राजीव यादव प्रदीप सविता रामतीर्थ पाल रामपाल राजपूत ठाकुर प्रेम सिंह आदि हजारों लोग उपस्थित रहे#

No comments