Breaking News

#हरदोई:- मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण, गुरुजनों का हुआ सम्मान#


#हरदोई:- मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण, गुरुजनों का हुआ सम्मान#

#हरदोई: शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के स्वामी विवेकानंद सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरक उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना गया। इसके पश्चात उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करने वाले सम्मानित गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं#

#शिक्षक दिवस के इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी क्रम में हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सराहा गया#

#कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' और नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर' ने भी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डायट प्राचार्य रमेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) अरविन्द पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) प्रभात मिश्रा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं जनपद के सम्मानित गुरुजन उपस्थित रहे#

No comments