#हरदोई:- भाजपा की अवध क्षेत्र की नई टीम में हरदोई का दबदबा, 03 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी#
#हरदोई:- भाजपा की अवध क्षेत्र की नई टीम में हरदोई का दबदबा, 03 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी#
#पीके वर्मा बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. विमल सिंह को महामंत्री और पूजा मिश्रा को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी#
#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी की अवध क्षेत्र की नई टीम में हरदोई जनपद को खास प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी नेतृत्व ने जिले के तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पीके वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. विमल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री और पूजा मिश्रा को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है। तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है#
#पीके वर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक स्तर की राजनीति से अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत की और इसके बाद जिला संगठन, सहकारिता, अनुसूचित जाति आयोग समेत अवध क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2025 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य भी निर्वाचित किया गया था। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है#
#वहीं डॉ. विमल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री और पूजा मिश्रा को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरदोई से एक साथ तीन कार्यकर्ताओं को अवध क्षेत्र की महत्वपूर्ण टीम में स्थान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है#
#भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों से हरदोई का संगठनात्मक कद और मजबूत हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि पीके वर्मा, डॉ. विमल सिंह और पूजा मिश्रा अपने अनुभव एवं सक्रियता के बल पर अवध क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे#

No comments