#हरदोई:- जिलाधिकारी ने सवायजपुर एवं बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने सवायजपुर एवं बिलग्राम तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण#
#जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज तहसील सवायजपुर एवं तहसील बिलग्राम क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया#
#जिलाधिकारी ने जनता इंटर कॉलेज तेरा परसौली बाढ़ चौकी तथा थाना अरवल कुसुमखोर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, आवागमन एवं राहत व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए#
#इस दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रभावित लोगों की अन्य आवश्यक जरूरतों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा#
#जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए#
#निरीक्षण के दौरान संबंधित उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments