#हरदोई:- जिलाधिकारी ने सीएचसी चौसार का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने सीएचसी चौसार का किया आकस्मिक निरीक्षण#
#जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसार का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया#
#निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवा कक्ष, पर्चा बनने की व्यवस्था तथा पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा कक्ष में उपलब्ध दवाओं एवं उनके वितरण की जानकारी ली तथा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को दवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए#
#जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, जांच सेवाओं, दवाओं एवं मरीजों को दी जा रही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की#
#जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा आवश्यक दवाओं एवं जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए#
#इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सवायजपुर सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे#

No comments