#हरदोई:- सनातन धर्म से ही विश्व का कल्याण संभव/ प्रवीण#
#हरदोई:- सनातन धर्म से ही विश्व का कल्याण संभव/ प्रवीण#
#विहिप हरदोई नगर का स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित, सैकड़ों लोग रहे मौजूद#
#हरदोई: विश्व हिंदू परिषद प्रखंड हरदोई नगर की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन गायत्री विद्या पीठ स्कूल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप अवध प्रांत के सह मंत्री प्रवीण रहे। मुख्य वक्ता प्रवीण ने कहा कि सनातन धर्म विश्व की प्राचीनतम धार्मिक परंपराओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पाठ या मजहब तक सीमित नहीं है, बल्कि कर्तव्य, नैतिकता, मानव स्वभाव और सत्य की अवधारणा से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ आदि-अनादि, अनंत और शाश्वत है#
#उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से ही हिंदू समाज के साथ खड़ा रहा है और आगे भी समाज के हित में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में हिंदू समाज में समानता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रविकांत ने की। पूज्य संत वैद्यराज स्वामी बाल शास्त्री जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विहिप ने स्थापना से अब तक 62 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों को निभाया है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी हिंदू समाज के साथ खड़ा रहेगा#
#कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला सह मंत्री राहुल ने रखी, जबकि मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष हिमांशु ने किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बाल स्वयंसेवक चैतन्य ने कृष्ण गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, जिला संगठन मंत्री अभिषेक, नगर अध्यक्ष सचिन, नगर मंत्री गौरव, नगर संयोजक सुमित, नगर सह संयोजक प्रांजल, अक्षत, गौ रक्षक सुनील शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, सीमा मिश्रा समेत बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे#

No comments