Breaking News

#हरदोई:- बघौली- नशे की हालत में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा#


#हरदोई:- बघौली- नशे की हालत में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा#

#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर, मजरा करीमनगर सैदापुर में शनिवार को एक अधेड़ ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#जानकारी के अनुसार राजेपुर निवासी अमित कुमार पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता अशोक कुमार पुत्र साहब लाल, उम्र करीब 50 वर्ष, नशे की हालत में घर के अंदर छत की कुंडी में अंगोछे के सहारे फांसी पर लटक गए। परिजनों ने जब उन्हें देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक जिब्राइल शेख पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही और किसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। घटना के कारणों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है#

No comments