Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- गंभीर मरीज के लिए सहारा बनी एएलएस एंबुलेंस, समय पर लखनऊ पहुंचाया#


#हरदोई:- बेनीगंज- गंभीर मरीज के लिए सहारा बनी एएलएस एंबुलेंस, समय पर लखनऊ पहुंचाया#

#हरदोई: बेनीगंज- कस्बा निवासी शेष कुमार मिश्रा पुत्र विद्याधर मिश्र की अचानक तबीयत बिगड़ने पर सरकारी एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा उनके लिए मददगार साबित हुई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ रेफर किया था। बताया गया कि शेष कुमार मिश्रा को तेज बुखार के साथ शुगर संबंधी समस्या होने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए लखनऊ के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया#

#मरीज को लखनऊ ले जाने के लिए परिजनों ने एएलएस एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया। सूचना पर एंबुलेंस संख्या UP 32 FG 2288 उपलब्ध कराई गई। इसमें तैनात ईएमटी अजय कुमार शुक्ला और पायलट राकेश यादव ने मरीज को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली। परिजनों के अनुसार, एंबुलेंस कर्मियों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरती और तत्परता के साथ उन्हें आगे के उपचार के लिए लखनऊ पहुंचाया। समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होने से परिजनों को काफी राहत मिली#

#परिजनों ने एंबुलेंस टीम की तत्परता और सहयोग के लिए उनका आभार जताया। उनका कहना था कि आपात स्थिति में सरकारी एंबुलेंस सेवा ने परिवार की काफी मदद की। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल अथवा उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में एएलएस एंबुलेंस सेवा की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे मामलों में समय पर परिवहन सुविधा मिलने से मरीज को आगे का उपचार जल्द उपलब्ध कराने में मदद मिलती है#

No comments