#हरदोई:- पिहानी- बस अचानक हुई बेकाबू, पेड़ से टकराते ही मची चीख-पुकार, युवक गंभीर#
#हरदोई:- पिहानी- बस अचानक हुई बेकाबू, पेड़ से टकराते ही मची चीख-पुकार, युवक गंभीर#
#हरदोई: पिहानी- थानाक्षेत्र के हरैया गांव के पास सोमवार को बुकिंग से लौट रही बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार आफताब पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी बस्ती कोटकला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ गई#
#घायल की हालत गंभीर देख मदद के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एम्बुलेंस में देरी होने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। पुलिस वाहन से घायल आफताब को सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया#
#सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस की तत्परता की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कोतवाल श्याम नारायण सिंह, एसआई श्याम बाबू सहित पुलिस बल की तत्परता व त्वरित कार्रवाई की तारीफ की#

No comments