#हरदोई:- यूजीसी क़ानून वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन#
#हरदोई:- यूजीसी क़ानून वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन#
#हरदोई: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नियमों को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जानी चाहिए और उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए#
#प्रदर्शन के बाद युवाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से यूजीसी से जुड़े नियमों को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन करने तथा सवर्ण समाज के हितों के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की गई।कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक परिसर में हलचल बनी रही#

No comments