Breaking News

#हरदोई:- सेना के जवान की मौत पर परिवार ने उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग#


#हरदोई:- सेना के जवान की मौत पर परिवार ने उठाए सवाल; निष्पक्ष जांच की मांग#

#हरदोई: जिले के कोथावां विकास खंड के पुरवा बाजीराव (जरौआ) गांव निवासी सेना के जवान विनीत सिंह सिकरवार की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। वह 112 बटालियन, कांगपोकपी, मणिपुर में तैनात थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण 162 बटालियन, कुपवाड़ा, कश्मीर से 112 बटालियन में हुआ था। परिवार के अनुसार, 5 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान गोली लगने से विनीत सिंह की मृत्यु हुई#

#घटना की परिस्थितियों को लेकर परिवार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली लगने की घटना आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई। मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह सिकरवार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। परिवार ने घटना के दौरान प्रशिक्षण और हथियार के इस्तेमाल से संबंधित परिस्थितियों की भी जांच किए जाने का अनुरोध किया है#

#प्रार्थना-पत्र में मृतक जवान के परिवार को नियमानुसार मिलने वाले सभी सरकारी लाभ, पेंशन और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनुमन्य आर्थिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए पात्रता के अनुसार परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दिए जाने का भी अनुरोध किया गया है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से वे गहरे सदमे में हैं और चाहते हैं कि जांच के माध्यम से घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हों, जिससे उन्हें सत्य और न्याय मिल सके#

No comments