#हरदोई:- कलेक्ट्रेट परिसर से निकली दमदार पदयात्रा, स्वच्छता का दिया संदेश#
#हरदोई:- कलेक्ट्रेट परिसर से निकली दमदार पदयात्रा, स्वच्छता का दिया संदेश#
#हरदोई: जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए “सेवा संकल्प अभियान” (स्वच्छता | सेवा | समृद्धि) के तहत जिले में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है#
#इसी क्रम में सोमवार को हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर से सफाई कर्मियों की भव्य पदयात्रा निकाली गई। सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ पैदल मार्च कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया#
#इस दौरान “स्वच्छता जागरूकता रथ” को भी रवाना किया गया। पदयात्रा के माध्यम से लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ हरदोई के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई#
#सफाई कर्मियों की इस पहल में प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग दिखाई दिया। अभियान का उद्देश्य जिले में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करना है#

No comments