Breaking News

#हरदोई:- ब्राह्मण भवन निर्माण को लेकर एकजुट हुए लोग, गांव-गांव चलाया जाएगा ब्राह्मण जोड़ो अभियान: शैलेश अवस्थी#


#हरदोई:- ब्राह्मण भवन निर्माण को लेकर एकजुट हुए लोग, गांव-गांव चलाया जाएगा ब्राह्मण जोड़ो अभियान: शैलेश अवस्थी#

#हरदोई: सीतापुर- रोड स्थित श्रीराम पैलेस, शुक्लापुर में उपनयन संस्कार सेवा समिति की ओर से ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक शैलेश अवस्थी ने की। इसमें क्षेत्र के कई सम्मानित ब्राह्मण समाज के लोगों ने सहभागिता की और समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई#

#बैठक में हरदोई में ब्राह्मण भवन के निर्माण को लेकर समाज के लोगों से सहयोग की अपील की गई। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से एक दिन का श्रमदान करने तथा 21 ईंटों का सहयोग देने का आह्वान किया गया। समिति संस्थापक शैलेश अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण भवन के निर्माण के लिए वह गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि यदि किसी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति के साथ प्रताड़ना या अन्याय की घटना होती है और उसके पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध होते हैं, तो समिति नियमानुसार संबंधित मामले में कार्रवाई के लिए पहल करेगी#

#इसके अलावा सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम 18 फरवरी 2027 को आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की तैयारियों और समाज की सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गुड्डू मिश्रा, सुशील तिवारी, सुधीर शुक्ला, राम ऋषि शुक्ला, दीपू अवस्थी, आनंद अवस्थी, बाला तिवारी, सत्यम तिवारी, दिनेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, राजू तिवारी, सुनील बाजपेई, बृजेश मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे#

No comments