Breaking News

#हरदोई:- बघौली- प्रतापनगर मार्ग पर ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक पलटा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग#


#हरदोई:- बघौली- प्रतापनगर मार्ग पर ओवरलोड मौरंग भरा ट्रक पलटा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग#

#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर धर्मराज के भट्टे के निकट मंगलवार को ओवरलोड मौरंग से भरा ट्रक अचानक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ा#

#बताया जा रहा है कि मौरंग से लदा ट्रक बघौली की ओर से प्रतापनगर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धर्मराज के भट्टे के पास सड़क पर दो लोगों को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ट्रक को मोड़ दिया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के बीच पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें भरी मौरंग सड़क पर फैल गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया#

#सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से मौरंग और ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो सका#

#घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके#

No comments