Breaking News

#हरदोई:- भारी बारिश के बीच गरजा सामान्य वर्ग, आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की उठी मांग#


#हरदोई:- भारी बारिश के बीच गरजा सामान्य वर्ग, आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने की उठी मांग#

#हरदोई: सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य सहित सामान्य वर्ग के विभिन्न जाति एवं वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने तथा आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर उनकी आवाज लगातार उठाई जाती रहेगी#

#कार्यक्रम के दौरान खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। भारी बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। सवर्ण आर्मी ने कहा कि आंदोलन किसी एक व्यक्ति या जाति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों की एकजुटता और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास है। संगठन ने भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में पहुंचकर समर्थन देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों का आभार जताया#

#कार्यक्रम में कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, देवव्रत मिश्र, उत्कर्ष दीक्षित, सलिल मिश्रा, गोपाल तिवारी, अलोल शुक्ला, कमलकांत दीक्षित, अंकित दीक्षित, उत्कर्ष पांडे, राजवर्धन सिंह राजू, शैशव त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला, आशीष तिवारी, शोभित सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, शोभित द्विवेदी, ज्ञानू दीक्षित, अमित अवस्थी, अखिल सिंह चंदेल, रीता सिंह, नीरज पांडे, उत्तम मिश्रा, अमित त्रिवेदी चंचल, प्रखर मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, रोहित सिंह सुरसा, चंचल मिश्रा, राधावल्लभ मिश्र कथावाचक, राधारमण मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे#

No comments