#हरदोई:- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अतिवृष्टि एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर सक्रिय#
#हरदोई:- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अतिवृष्टि एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर सक्रिय#
#हरदोई: में वर्तमान में खराब मौसम एवं अतिवृष्टि की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सहायता, सूचना प्राप्त करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के त्वरित समन्वय हेतु जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है#
#जनपद के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि अतिवृष्टि, जलभराव, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य आपदा/ आपातकालीन स्थिति में सूचना देने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने हेतु निम्न दूरभाष नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष#
☎️ 05852-299155
☎️ 05852-299156
☎️ 05852-299157
📱 9454416606
#जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं#
#जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों/नालों के किनारे तथा क्षतिग्रस्त अथवा अवरुद्ध मार्गों पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें#
#जिला प्रशासन हरदोई आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिला मजिस्ट्रेट/ अध्यक्ष- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण#

No comments