Breaking News

#हरदोई:- 150 विद्यालयों के बच्चों तक पहुँचेगा ‘ज्ञान का पिटारा’ मुख्य विकास अधिकारी ने टीएलएम सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को दिखाई हरी झंडी#


#हरदोई:- 150 विद्यालयों के बच्चों तक पहुँचेगा ‘ज्ञान का पिटारा’ मुख्य विकास अधिकारी ने टीएलएम सामग्री लेकर जा रहे वाहनों को दिखाई हरी झंडी#

#हरदोई: एजुकेट गर्ल्स फाउण्डेशन द्वारा जनपद के चयनित 150 प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के अंतर्गत प्रति विद्यालय एक ‘ज्ञान का पिटारा’ बॉक्स उपलब्ध कराया जा रहा है। आज विकास भवन, हरदोई से सामग्री लेकर जा रहे दो वाहनों को मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया#

#फाउण्डेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मानवेन्द्र मिश्र ने बताया कि प्रत्येक बॉक्स में हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित की कुल 180 वर्कबुक हैं। इन वर्कबुक में बच्चे नियमित अभ्यास करेंगे। अभ्यास आधारित गतिविधियों से उन्हें विषयों को रुचि के साथ समझने, सीखी हुई बातों को प्रयोग में लाने तथा अपनी क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा#

#उन्होंने बताया कि चयनित विद्यालयों के दो-दो अध्यापकों तथा प्रत्येक विकास खण्ड के नोडल एआरपी को शहर स्थित स्टेटस क्लब एवं अवस्थी लॉन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को टीएलएम और वर्कबुक का प्रभावी उपयोग कर बच्चों की रुचि एवं प्रतिभा पहचानने तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के बारे में जानकारी दी जा रही है#

#इस अवसर पर श्री प्रभाकर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एवं फाउण्डेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मानवेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे#

No comments